राजनगर एक्सटेंशन में बर्फ स्केटिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा, कोचों की बैठक आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (30 March 2026): गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित St. Xavier World School में बर्फ स्केटिंग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर में इस खेल को आगे बढ़ाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नई संभावनाओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगराज सिंह सैनी, महासचिव, Ice Skating Association of India उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई, जिसमें उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जगराज सिंह साहनी ने कहा कि बर्फ स्केटिंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत लोकप्रिय खेल बन चुका है और यह ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने रोलर और इनलाइन स्केटिंग करने वाले खिलाड़ियों को बर्फ स्केटिंग के विशेष प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे इसकी तकनीकी बारीकियों को सीखकर बेहतर अभ्यास कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं सहित खेलो इंडिया (Khelo India Winter Games) में भी भाग ले सकते हैं।
बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों और खेल से जुड़े लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। मेरठ से अतिथि के रूप में सीमा समर, करन गुप्ता, संजीव, दुलेश और अजय उपस्थित रहे। वहीं गाजियाबाद से पवन कुमार, जसपाल सिंह, अविनाश मिश्रा, अनिल डागर, अनुप्रिया, सबीना कुरैशी और स्नेहा पाल सहित कई प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। गौतम बुद्ध नगर से मिलिंद शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।
इस आयोजन को सफल बनाने में पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है तथा भविष्य में इस खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।