नोएडा प्राधिकरण को वर्ल्ड वाटर अवॉर्ड 2025-26: ‘Water Reuse’ मॉडल बना देश-दुनिया के लिए मिसाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (23/03/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) को भारत सरकार और UNESCO के संयुक्त सहयोग से आयोजित World Water Award 2025-26 में “Municipal Water Reuse Initiative” श्रेणी के तहत ‘Water Warriors’ के रूप में विजेता चुना गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित The Lalit New Delhi में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री C. R. Patil और राज्य मंत्री Raj Bhushan Choudhary मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल और महाप्रबंधक (जल) आर.पी. सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और सम्मान ग्रहण किया।

नोएडा प्राधिकरण की इस उपलब्धि के पीछे शहर में विकसित मजबूत जल प्रबंधन प्रणाली (Water Management System) और पुनर्चक्रण (Water Reuse) मॉडल की अहम भूमिका है। वर्तमान में शहर के विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) से कुल 260 एमएलडी (MLD) शोधित जल (Treated Water) उपलब्ध हो रहा है, जिसमें से लगभग 90 एमएलडी जल का उपयोग हरित पट्टियों (Green Belts), पार्कों, गोल्फ कोर्स, वेटलैंड (Wetland), निर्माण कार्य, अग्निशमन (Firefighting), तालाबों और सड़कों के छिड़काव जैसे कार्यों में किया जा रहा है।

 

विशेष रूप से सेक्टर-54 में पूर्व के वेस्ट स्थल (Waste Site) को विकसित कर 20 एमएलडी शोधित जल के उपयोग से एक आकर्षक वेटलैंड बनाया गया है, जो आज जैव विविधता (Biodiversity) का केंद्र बन चुका है और विभिन्न जलीय जीवों का निवास स्थल है।

प्राधिकरण ने भविष्य के लिए भी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक 125 एमएलडी शोधित जल के उपयोग का लक्ष्य रखा गया है, जिससे भू-जल स्तर (Groundwater Level) सुधार और सतत विकास (Sustainable Development) को और गति मिलेगी।

यह उपलब्धि न केवल नोएडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और देश में जल संरक्षण (Water Conservation) के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।