ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई 11 वर्षीय बच्ची की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/03/2026): ग्रेटर नोएडा के अलीवर्दीपुर गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।मृतका की पहचान अल्फिया, पिता उमर मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अल्फिया ईद का त्योहार मनाने के लिए अपनी मौसी के घर आई हुई थी। परिवार के लिए यह खुशी का समय पलभर में मातम में बदल गया।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:45 बजे अल्फिया गली से गुजर रही थी, तभी अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उसकी ओर बढ़ी और उसे कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची को संभलने या बचने का कोई अवसर नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रैक्टर ट्रॉली बच्ची को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से गुजर गई। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की इकोटेक 2 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे अलीवर्दीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।