मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुभारंभ समारोह का लिया जायजा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित जनसभा को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान यह विश्वास व्यक्त किया गया कि जेवर एवं आसपास के क्षेत्रों से डेढ़ से दो लाख से अधिक लोग जनसभा में भाग लेकर एक ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रस्तुत करेंगे।
विशेष रूप से वे अन्नदाता, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमि समर्पित की, आज गर्व और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश और कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद, विधायक गण एवं जनपद के सभी उच्च अधिकारी रहे मौजूद ।
टिप्पणियाँ बंद हैं।