देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति से संपन्न हुआ नव वर्ष मेला उमंग 2083

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/03/2026): भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग मेले के अंतर्गत आज सिटी पार्क में समुह नृत्य प्रतियोगिता सायं 5 बजे से प्रारम्भ हुई जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने देशभक्ति संगीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके पश्चात ग्रेटर नोएडा अयप्पा सेवा समिति ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की। तथा चारों दिन की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व दोनों अतिथियों ने उपस्थित जन समुह को नववर्ष की शुभकामनाये प्रेषित की।

कार्यक्रम में वन्दना, डॉ0 आरती शर्मा, गुड्डी तौमर, रूबी चौहान, महेंद्र उपाध्याय, जी पी एस रावत, राधाकृष्ण कुरूप, देवोकी घोषाल, चन्द्रशेखर गर्गे, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज गर्ग, मुकेश शर्मा, सौरभ बंसल, प्रणीत भाटी, विवेक अरोरा, प्रो0 विवेक, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, राजवीर सिंह, सरोज तोमर, ज्योति सिंह, मीनाक्षी, रिंकू भाटी , अमित भाटी बोड़ाकी, सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।