ग्रेटर नोएडा में तीसरे दिन नववर्ष मेला उमंग 2083 में उमड़ी भारी भीड़
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/03/2026): भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग मेले के अंतर्गत आज सिटी पार्क में इंद्रधनुष प्रतियोगिता सायं 4 बजे से आयोजित की गई जिसमें 75 प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता सायं 4:30 बजे से आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

सायं 6:30 बजे सह प्रांत प्रचारक आनंद का प्रेरणादायी उद्बोधन ने भारतीय सबसे ज्यादा उत्सव मनाएं जाने वाला देश है दुनिया का सबसे प्राचीन देश है, यहां सबसे ज्यादा ॠतु और भाषाओं है। आगे भारतीय नववर्ष के महत्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा नववर्ष सूर्य उदय से शुरू होता है, ना कि अंग्रेजी नववर्ष के जैसे आधी रात को। हमारा देश सबसे महान है हमने दुनिया को जीरो दिया है, अगर भारत जीरो ना देता दुनिया को तो गिनती कहां से आई। उन्होंने भारतीय ॠषियो के विषय पर बात की। और अंत में सभी को कहा कि हमें हम भारतीय हैं हमें अपनी संस्कृति को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, देशभक्ति की भावना हमारे मन में होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविन्द्र भाटी ने की। इसके उपरांत सायं 7 बजे से ग्रेटर नोएडा शारदीया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं रात्रि 7:30 बजे श्री कुलदीप आर्य द्वारा देशभक्ति गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में वन्दना, डॉ0 आरती शर्मा, विनीता, रश्मि, रूबी चौहान, महेंद्र उपाध्याय, कपिल शर्मा, सरोज तौमर, मीनाक्षी माहेश्वरी ,नेहा , शरद त्यागी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नौरंग सिंह, सौरभ बंसल, प्रणीत भाटी, विवेक अरोरा, प्रो0 विवेक, राजवीर सिंह, मुकुल गोयल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।