बीटा-2 पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट में गैंगलीडर समेत 2 गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/03/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे गैंगलीडर राहुल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 19 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-3 से की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राहुल (पुत्र राकेश), निवासी घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी और अर्जुन (पुत्र भूरा), मूल निवासी जट्टारी, अलीगढ़, वर्तमान निवासी चाई-3 निवासी के रूप में हुई। आरोपी संगठित गैंग बनाकर चोरी करते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक सक्रिय और शातिर वाहन चोर गिरोह चला रहे थे। गिरोह में राहुल गैंगलीडर है, जबकि रोहित, सुमित, सचिन और अर्जुन इसके सदस्य हैं। ये लोग सुनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे, फिर दोपहिया वाहनों की चोरी कर उनके महंगे पार्ट्स निकालकर बाजार में बेच देते थे।
पहले भी 16 बाइक व हथियार के साथ पकड़े गए।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को भी इसी गिरोह के सदस्यों को थाना बीटा-2 पुलिस ने 16 चोरी की मोटरसाइकिलों और अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद गिरोह की आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं, जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
लंबा आपराधिक इतिहास मुख्य आरोपी राहुल पर गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अर्जुन के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके पेशेवर अपराधी होने की पुष्टि होती है।
फरार आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।