दिल्ली के चुनावी मैदान में सीएम योगी की एंट्री, बीजेपी के प्रचार को देंगे धार
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (23 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एंट्री कर ली है। बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ दिल्ली में जोरदार प्रचार करने वाले हैं। आज सीएम योगी किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनकी पहली जनसभा शाम 2:30 बजे किराड़ी के प्रेम नगर स्थित दुर्गा चौक पर होगी। इसके बाद करोल बाग के देवगनर और जनकपुरी के पंखा रोड पर रैली करेंगे।
योगी आदित्यनाथ चार दिनों में दिल्ली की 14 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। उनकी रैलियां शाहदरा, घोंडा, उत्तम नगर, द्वारका, पटपड़गंज, पालम, बिजवासन और राजेंद्र नगर जैसी सीटों पर भी होंगी। इन सीटों पर पूर्वांचली और उत्तराखंडी वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है, जो बीजेपी के लिए अहम माने जाते हैं।
सीएम योगी अपने भाषणों में बीजेपी की योजनाओं और केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के कामों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही वे पार्टी की हिंदुत्व विचारधारा को मजबूती से पेश करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी की यह रैलियां बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।
दिल्ली में पूर्वांचली, उत्तराखंडी और हिंदुत्व समर्थक वोटरों को साधने की रणनीति के तहत सीएम योगी को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी को उम्मीद है कि योगी की लोकप्रियता पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगी।
बीजेपी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का यह प्रचार अभियान काफी अहम है। पार्टी को भरोसा है कि सीएम योगी की मौजूदगी और उनका प्रभाव वोटरों को बीजेपी के पक्ष में मोड़ने का काम करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।