नई दिल्ली (23 जनवरी 2025): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में दो प्रमुख जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभाएं आगामी चुनावों के मद्देनज़र भाजपा के प्रचार अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
पहली जनसभा: पालम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी। यह सभा शाम 3:45 बजे शुरू होगी।
दूसरी रैली: नई दिल्ली के मोती बाग क्षेत्र में होगी, जो शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री धामी इन जनसभाओं के दौरान भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही, पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।
दिल्ली में भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज़ करते हुए वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा न केवल दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि उत्तराखंड और दिल्ली के बीच की कड़ी को और मज़बूत करने का प्रयास है।
मुख्यमंत्री धामी का यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की पहुंच को विस्तार देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसका जवाब आपको 5 फरवरी को देखने को मिल जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।