जीपीडब्ल्यूएस ने होली के मद्देनज़र 5 व 6 मार्च की आंतरिक वार्षिक परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (24/02/2026): गौतमबुद्ध नगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (GPWS) ने शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को ईमेल भेजकर 5 व 6 मार्च को प्रस्तावित आंतरिक वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है। सोसाइटी ने आग्रह किया है कि होली पर्व के कारण इन परीक्षाओं को आगे की किसी सुविधाजनक तिथि पर आयोजित किया जाए।
जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि इस वर्ष होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि इसके तुरंत बाद 5 और 6 मार्च को विद्यालयों में आंतरिक वार्षिक परीक्षाएं (Internal Annual Examinations) निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभिभावक होली के अवसर पर अपने पैतृक निवास स्थान पर जाते हैं। त्योहार के दौरान बसों और ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा करना कठिन हो जाता है, जिससे समय पर वापस लौट पाना कई परिवारों के लिए संभव नहीं हो पाता। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति में कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह सकते हैं या जल्दबाजी में पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाएंगे। इससे छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
सोसाइटी ने जिला प्रशासन, विशेष रूप से जिलाधिकारी महोदया, से अनुरोध किया है कि 5 और 6 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाओं को आगे की दो उपयुक्त तिथियों पर स्थगित किया जाए। साथ ही, नई तिथियों की सूचना पूर्व में ही जारी करने की मांग की गई है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी मानसिक दबाव के समुचित तैयारी के साथ अपनी परीक्षाएं दे सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।