Lucknow News (22/02/2026): लखनऊ में रविवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्त एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने आशियाना स्थित बंगला बाजार क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम “नेट जीरो” थीम पर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए, संजय दत्त ने लगभग एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। खुली जीप में जैसे ही वे सवार हुए, बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। पूरे रास्ते लोगों ने फूलों की वर्षा की, जबकि कई लोग सड़क किनारे घरों की छतों से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और रस्से लगाकर लोगों को पीछे रोका गया था।
रोड शो के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह भी, उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद संजय दत्त ने मंच से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने मुंबईया अंदाज़ में कहा कि जीवन में दो काम ज़रूर करने चाहिए, पौधा लगाना और पानी बचाना।
कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को “भैया” कहकर संबोधित किया और फिल्म “धुरंधर-2” का उल्लेख भी किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब संजय दत्त मंच से उतरकर वाहन की ओर बढ़े, तो विधायक राजेश्वर सिंह स्वयं ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और वाहन चलाया। शुरुआत में संजय दत्त बीच की सीट पर बैठे थे, लेकिन विधायक को स्टीयरिंग संभालते देख वे आगे की सीट पर आ गए।
इससे पहले, संजय दत्त ने 21 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लखनऊ आने की खुशी व्यक्त की थी और लोगों से मिलने की उत्सुकता जताई थी। उन्होंने शहर और यहां के लोगों से मिले स्नेह को अपने दिल के करीब बताया था।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।