Noida News (22 फरवरी 2026): भारतीय किसान यूनियन के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना का नोएडा के सिलारपुर गांव में अमित भाटी के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे, पगड़ी बांधकर, फूलमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे गांव का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि आबादी निस्तारण, किसान कोटे के प्लॉट और अन्य स्थानीय मुद्दों पर प्राधिकरणों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी आबादियों में बने मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस भेजकर लोगों को डराया जा रहा है, जिससे वे भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

इस मौके पर पवन खटाना ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण उद्योगपतियों और बिल्डरों को जमीन उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दे रहा है, जबकि किसानों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार नहीं मिल रहा, जो एक गंभीर मुद्दा है।
पवन खटाना ने किसानों और ग्रामीणों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों और ग्रामीणों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।
इस कार्यक्रम में राजे प्रधान, गजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नागर, राजीव मलिक, सुन्दर तंवर, सूबे राम, मास्टर चाहत, मास्टर बेली भाटी, गुलाब, अजीत बाबा, प्रदीप नागर, धर्मपाल स्वामी, धर्मेंद्र, राजमल, विनोद पंडित, इंद्रीश चेची, अमित डेढ़ा, ललित चौहान, सोबी ककराला, सचिन, गजराज भाटी, अरविंद लोहिया, सत्ते भाटी, योगेश भाटी, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, सोनू, राकेश चौधरी, चिराग, कपिल तंवर, अविनाश तंवर, योगी नंबरदार, लाला चौधरी, नरेंद्र नागर, सोनू कसाना सहित सैकड़ों किसान-मजदूर मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।