YEIDA क्षेत्र में सिम्प्लास्ट ग्रुप का 70 करोड़ रुपये का निवेश, 50% FDI के साथ नई विनिर्माण इकाई को मंजूरी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/02/2026): यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निवेश सामने आया है। इटली आधारित वैश्विक कंपनी Simplast Group ने उत्तर प्रदेश के यीडा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये के कुल निवेश से ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उन्नत प्लास्टिक और रोटेशनल मोल्डिंग उत्पादों की नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना में 50 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) शामिल होगा, जिससे भारत-इटली औद्योगिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह परियोजना यमुना क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रस्तावित निवेश से प्रदेश में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ेगा और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। नई इकाई के माध्यम से कुशल, अर्द्ध-कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स, परिवहन और स्थानीय व्यवसायों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार भी उत्पन्न होने की संभावना है।
परियोजना के तहत उन्नत यूरोपीय तकनीक का हस्तांतरण किया जाएगा। आधुनिक उत्पादन प्रणालियों, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण मानकों और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाया जाएगा। साथ ही स्थानीय कार्यबल को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। इस निवेश से सहायक उद्योगों, एमएसएमई इकाइयों और सप्लाई चेन नेटवर्क को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे समग्र औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
यह पहल भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ (Make In India) नीति और यमुना क्षेत्र के औद्योगिक विकास विजन के अनुरूप है। नई विनिर्माण इकाई घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उत्पादन करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश से निर्यात में वृद्धि, विदेशी मुद्रा अर्जन और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूती मिलने की संभावना है।
इस संबंध में 19 फरवरी 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सिम्प्लास्ट ग्रुप को तीन एकड़ भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र (LOI) सौंपा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया भी उपस्थित रहे। यह निवेश यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को एक मजबूत औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।