वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षा कार्य से वंचित रखने पर उठे सवाल, DIOS से मिले डॉ. कुलदीप मलिक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (17/01/2026): शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक ने आज जिला बागपत के जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर जिले में वित्तविहीन शिक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यों से वंचित रखने के संबंध में मुलाकात करके अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिले के सभी वित्तविहीन शिक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्य में सहभागिता देने की मांग की।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से दो टूक शब्दों में पूछा कि अगर प्रदेश के 74 जिलों में वित्तविहीन के शिक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यों में अपनी सहभागिता दे सकते हैं तो फिर बागपत जिले में क्यों नहीं? उन्होंने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की।

ध्यान रहे बीते कई वर्षों से यूपी में मौजूद 75 जिलों में केवल बागपत जिला ही एक ऐसा अनोखा जिला है जहां वित्तविहीन के शिक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षा की एग्जामिनेशन ड्यूटी एवं परीक्षा के मूल्यांकन कार्यों से अलग रखा जाता है जिसके कारण वित्तविहीन के शिक्षकों में नाराजगी है और जिले के सभी वित्तविहीन शिक्षक अपने आपको हीन भावना से ग्रस्त महसूस करते है। शिक्षक नेता डॉक्टर मलिक की जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात उनकी इसी नाराजगी का एक हिस्सा है। डॉक्टर मलिक ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने मुलाकात के दौरान उनकी इस मांग पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।