ग्रेटर नोएडा–नोएडा में पारेषण लाइन अपग्रेड कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (17/02/2026): उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉपरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली आपूर्ति तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 से प्रतिदिन रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 5:30 बजे तक विशेष तकनीकी कार्य किया जाएगा। यह कार्य 220 केवी सेक्टर-20 ग्रेटर नोएडा
(पाली)–सेक्टर-62 टी-ऑफ द्वितीय सर्किट पारेषण लाइन पर जेब्रा कंडक्टर के स्थान पर एच.टी.एल.एस. कंडक्टर लगाने से संबंधित है।
कार्य के दौरान नोएडा के पारेषण तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए कैलाश हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर पर स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण आसपास के मार्गों पर अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
लागू रहेंगे ये डायवर्जन
1. एलिवेटेड रोड/सेक्टर-60 चौक से डीएस ग्रुप तिराहे (सेक्टर-67/70) जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-60 से बायां मोड़ लेकर सेक्टर 60 मेट्रो स्टेशन होते हुए ममूरा यू-टर्न से वापस आकर सेक्टर-60 अंडरपास से अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।
2. सेक्टर-62 की ओर से डीएस ग्रुप तिराहे की दिशा में जाने वाले वाहन सेक्टर-60 अंडरपास के अंदर से होकर जा सकेंगे।
3. डीएस ग्रुप तिराहे से सेक्टर-60 अंडरपास चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-71 स्थित अस्पताल के सामने एक लेन से गुजर सकेगा।
उक्त कार्य के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा।
कृपया असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।