नौएदा प्राधिकरण का बुलडोजर अभियान: सड़कों से हटाए गए अवैध वेण्डर्स, जाममुक्त शहर का लक्ष्य
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14/02/2026): नौएडा प्राधिकरण ने आज अपने वर्क सर्किल-1 से 10 के क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन (Encroachment Removal) अभियान चलाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अनधिकृत व अवैध वेण्डर्स हटाए। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुगम और जाम-फ्री (Jam-free) सड़कें उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान सैक्टर-2, 3, 4, 64, 65, 71, 74, 76, 77, 85, 87, 121, 126, 128, डी.एस.सी. रोड सैक्टर-15 से अट्टा तक, 75 मीटर चौड़ा मार्ग, कैन्ट रोड, हौजरी कॉम्प्लेक्स और भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

नौएडा प्राधिकरण ने बताया कि प्रायः विभिन्न स्रोतों, आर०डब्ल्यू०ए०, फोनरवा, औद्योगिक संगठनों और जनमानस से अनधिकृत वेण्डर्स की लगातार शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने प्रतिदिन अतिक्रमण-उन्मूलन की प्रक्रिया को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बुलडोजर अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और नागरिक-मित्रवत बनाने में योगदान देगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।