डिग्री कॉलेज की छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/02/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र से एक कॉलेज छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत 19 वर्षीय छात्रा पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटी है। परिजनों की ओर से बुधवार को दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश तेज कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को छात्रा रोजाना की तरह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह न तो कॉलेज पहुंची और न ही शाम तक घर वापस लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खुद स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, सहेलियों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि छात्रा का मोबाइल फोन भी उसी दिन से बंद है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार तीन दिन तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने आखिरकार पुलिस की शरण ली और कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, साथ ही सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रा को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।