दादरी नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/02/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी नगर मंडल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। आयोजन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने संयोजक के रूप में निभाई, जबकि अमित पंडित सह संयोजक रहे।

सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन भारतीय मूल्यों के उत्थान, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संगठन और समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपने विचारों का केंद्र बनाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में सरकारें उन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श सेवा, समर्पण और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग दिखाते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी, रक़म सिंह भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, वेदप्रकाश गुप्ता, बिजेन्द्र भाटी, प्रमुख धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, अरुण प्रधान, विजय गौतम, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, राजीव सिंघल, अर्पित तिवारी, धीर राणा, भिखारी सिंह, संदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।