ग्रेटर नोएडा में भव्य हिंदू सम्मेलन, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/02/2026): ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सकल समाज के तत्वावधान में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदुत्व के मूल विचारों, उसकी सांस्कृतिक विशेषताओं और वर्तमान समय में समाज के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और देशभक्ति गीतों के साथ की जाएगी, जिससे वातावरण में धार्मिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो सके। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है।

सम्मेलन की अध्यक्षता महर्षि भृगु पीठाधीश्वर गुरु गोस्वामी सर सुशील महाराज करेंगे। कार्यक्रम में क्रांति महाराज समरसता प्रमुख (ग्राम विकास) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नोएडा विभाग के विभाग संघचालक सुशील कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।

आयोजकों ने बताया कि, कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया जाएगा। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।सकल समाज से अपील की गई है कि जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सपरिवार सम्मेलन में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम विवरण
स्थान: रामलीला मैदान, ऐच्छर, पाई-1, ग्रेटर नोएडा
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
दिनांक: रविवार, 08 फरवरी 2026


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।