मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बनेगा अत्याधुनिक स्काईवॉक | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04 फरवरी, 2026): नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर 26.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्काईवॉक (Skywalk) परियोजना का शिलान्यास आज किया गया। इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACE0) वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल, महाप्रबंधक नोएडा ट्रैफिक सेल (Traffic Cell) एस.पी. सिंह एवं एस.के. अरोड़ा मौजूद रहे।

इस स्काईवॉक के निर्माण से नोएडा, गाजियाबाद, वैशाली, इंदरापुरम और दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं (Accidents) पर प्रभावी रोक लगाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।

परियोजना के तहत प्रस्तावित स्काईवॉक में कुल चार स्थानों पर एंट्री और एग्जिट (Entry-Exit) की व्यवस्था की गई है, जिनमें सेक्टर-62, सेक्टर-63 तथा एनएच-09 (NH-09) की ओर दो स्थान शामिल हैं। स्काईवॉक का निर्माण एमएस स्ट्रक्चर (MS Structure) से किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 530 मीटर होगी, जिसमें 350 मीटर गोलाकार भाग और 180 मीटर सीधा भाग शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें दो लिफ्ट (Lift) और दो एस्केलेटर (Escalator) भी लगाए जाएंगे।

प्राधिकरण के अनुसार इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना (Public Infrastructure Project) को 18 माह की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था (Traffic Management) और पैदल यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हो सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।