सफाई अभियान में लापरवाही पर सख्त एक्शन | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04 फरवरी, 2026): नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा नोएडा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, सेक्टरों, ग्रामों और मुख्य नालों में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के निर्देश पर गहन सफाई अभियान (Intensive Cleanliness Drive) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण (Garbage Disposal), नालियों से फ्लोटिंग मैटेरियल हटाने और डोर-टू-डोर कलेक्शन (Door to Door Collection) के माध्यम से प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक सेक्टर को कवर करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को सेक्टर-81, ग्राम भूड़ा और नगला चरणदास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहां कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए गए और नालियां ओवरफ्लो (Overflow) स्थिति में मिलीं। जांच में यह लापरवाही संबंधित संविदाकार की ओर से सामने आई, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए M/s Exman Raghav Security Services Pvt. Ltd. पर 50,000 रुपये की पैनाल्टी (Penalty) लगाई गई।

प्राधिकरण द्वारा संबंधित सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य)-द्वितीय से स्पष्टीकरण (Explanation) मांगा गया है, जबकि संबंधित अवर अभियंता (जन स्वास्थ्य) को चेतावनी (Warning) जारी की गई है। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में तैनात तीन सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं कार्यरत सुपरवाइजर कपिल की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।