चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (04/02/2026): थाना सूरजपुर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई डस्टर कार बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित विवेचना का परिणाम है।

घटना 01 फरवरी 2026 की है, जब दिल्ली निवासी वादिया ग्रेटर नोएडा स्थित थाना सूरजपुर क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में आयोजित विवाह समारोह में अपनी डस्टर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CU9950) से पहुँची थीं। मैरिज हॉल में मौजूद पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत उन्होंने वहाँ कार्यरत चार व्यक्तियों को वाहन की चाबी सौंप दी और बदले में पार्किंग काउंटर से टोकन प्राप्त किया। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत जब वादिया पार्किंग स्थल पर पहुँचीं और टोकन दिखाकर अपनी कार वापस मांगी, तो पार्किंग में मौजूद व्यक्तियों ने वाहन के वहाँ खड़े होने से इनकार कर दिया। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी डस्टर कार को पार्किंग कर्मियों द्वारा ही चोरी कर लिया गया था।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि पार्किंग में कार्यरत व्यक्तियों ने सुनियोजित तरीके से उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम लखनावली रोड से चार अभियुक्तों नवनीत गोयल पुत्र विजय कुमार गोयल, इरफान पुत्र मुमतियाज, रवि पुत्र महेश तथा नरेश पुत्र सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की डस्टर कार, रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CU9950, सकुशल बरामद कर ली गई है। अभियुक्तों में से रवि के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित दो आपराधिक मुकदमे थाना सूरजपुर में पंजीकृत पाए गए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।