नामकरण समारोह में हिंसक झड़प, पड़ोसियों के हमले से तीन घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/02/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फलैदा गांव में शुक्रवार को एक पारिवारिक नामकरण समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी लखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई सुभाष के घर नवजात बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे और कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग अचानक लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उग्र होकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजू और उनकी मां ओमवती को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के दौरान जान बचाने के प्रयास में पीड़ित का भतीजा संजू छत की ओर भागा, जहां वह दुर्भाग्यवश एक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में संजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। रबूपुरा पुलिस ने लखन की शिकायत के आधार पर सुनील, रामवीर और अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।