Breaking News: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी सुनेत्रा पवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Maharastra News (31 January 2026): महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल तब दर्ज हुआ जब एनसीपी नेता दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। शनिवार को मुंबई के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एनसीपी और महायुति के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जबकि पूरे राज्य की राजनीतिक नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी रहीं।

शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। भावुक माहौल में उन्होंने अजीत पवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वह लोक भवन के लिए रवाना हुईं, जहां पहले से ही एनसीपी के विधायक और वरिष्ठ नेता पहुंचने लगे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

शपथ ग्रहण से पहले ही सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल की नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की ओर से लेजिस्लेटिव पार्टी लीडर के सभी संवैधानिक अधिकार भी सौंपे गए हैं, जिसमें व्हिप जारी करने और विधायी कार्यों का संचालन शामिल है। एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सुनेत्रा पवार ने अजीत पवार के हर कठिन समय में उनका साथ दिया और उनका निर्विरोध चुना जाना पार्टी और महाराष्ट्र—दोनों के लिए सकारात्मक संकेत है।

हालांकि इस ऐतिहासिक मौके पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और वह बारामती में ही रहे। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे से मुंबई के लिए रवाना होकर समारोह में शामिल हुए। सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है, जिसे महिला नेतृत्व और सत्ता संतुलन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।