GREATER NOIDA News (28/01/2026): ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार शाम घरेलू तनाव और नशे की लत के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के टॉवर नंबर-सी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले पारिवारिक विवाद हुआ, जिसमें इंजीनियर की साली चाकू लगने से घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पटना (बिहार) निवासी शत्रुघ्न सिन्हा (38) पिछले छह महीनों से बेरोजगार थे। नौकरी छूटने के बाद वह मानसिक दबाव में रहने लगे थे और कथित तौर पर शराब की लत बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचे और पत्नी से विवाद करने लगे।
मृतक की पत्नी गुलशन राठौर (34), जो स्वयं एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने बताया कि घर का पूरा खर्च और किराए का भुगतान वह अकेले कर रही थीं। इसके बावजूद शत्रुघ्न आए दिन शराब के नशे में झगड़ा करते थे। मंगलवार शाम विवाद इतना बढ़ गया कि पहले उन्होंने पत्नी से मारपीट करने की कोशिश की। बीच-बचाव के लिए आई पत्नी की बहन पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शत्रुघ्न ने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह बालकनी में गए और 16वीं मंजिल से नीचे कूद गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। गंभीर हालत में शत्रुघ्न को तत्काल यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिसरख थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत होता है। घायल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों की मौजूदगी में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।