PVR INOX ने 4700BC से किया एग्जिट, Marico ने खरीदी हिस्सेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/01/2026): देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने करीब 10 साल बाद अपने पॉपकॉर्न ब्रांड 4700BC से बाहर निकलने का फैसला किया है। यह निवेश कंपनी के लिए अब तक का सबसे सफल सौदों में से एक माना जा रहा है।

PVR INOX ने साल 2015 में करीब ₹5 करोड़ का निवेश कर Zea Maize (4700BC की पैरेंट कंपनी) में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। उस समय 4700BC सिर्फ थिएटरों में प्रीमियम पॉपकॉर्न बेचने वाला ब्रांड था।

धीरे-धीरे कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया और अब यह एक मजबूत पैकेज्ड स्नैकिंग ब्रांड बन चुकी है, जिसकी मौजूदगी ऑनलाइन, मॉडर्न रिटेल और जनरल ट्रेड में है।

अब FMCG कंपनी Marico ने PVR INOX की हिस्सेदारी ₹226.8 करोड़ में खरीद ली है। इससे 4700BC को Marico के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मार्केटिंग सपोर्ट का फायदा मिलेगा।

4700BC की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। कंपनी ने FY25 में ₹102 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू दर्ज किया है और आने वाले समय में नए स्नैक प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है।

भारत का प्रीमियम स्नैकिंग मार्केट करीब 20 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रहा है। बदलती लाइफस्टाइल और हेल्दी स्नैक्स की बढ़ती मांग के चलते इस सेक्टर में तेजी देखी जा रही है।

PVR INOX के लिए यह डील एक बड़ी कामयाबी है, वहीं Marico के लिए यह सौदा स्नैकिंग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका है। Marico के सहयोग से अब 4700BC देशभर में तेजी से विस्तार करेगा और बड़े स्नैक ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।