बारात में शामिल होने जा रहे युवकों में खूनी झड़प, दो की हालत गंभीर
टेन न्यूज नेटवर्क
Dadri News (24 जनवरी, 2026): थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत जगनपुर गांव से रामपुर जा रही एक बारात उस समय हिंसा का शिकार हो गई, जब दूल्हा पक्ष के लोगों के बीच ही आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे जगनपुर गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम क्षेत्र में रवाना कर दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई (Legal Action) प्रचलित है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।