Noida News (23 जनवरी, 2026): उत्तर प्रदेश की स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 24 से 26 जनवरी 2026 तक नोएडा शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का औपचारिक शुभारंभ 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा, जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मंच व्यवस्था, प्रदर्शनी क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण व्यवस्था, विभागीय सहभागिता, सम्मान समारोह, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, यातायात एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष आयोजन की थीम “विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत” रखी गई है। शासन के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में होगा, जबकि गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा शिल्प हाट को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। यहाँ तीन दिनों तक सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और विकासपरक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

आयोजन स्थल पर एक जनपद–एक उत्पाद (ODOP), स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मिशन शक्ति, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं पर आधारित लगभग 120 आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिल्पकारों, उद्यमियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करने की भी योजना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अंतर्गत युवा दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, मतदाता जागरूकता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को कार्यक्रमों में प्रभावी रूप से शामिल किया जाए।

समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्राधिकरण, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नोएडा शिल्प हाट परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस–2026 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, गौरव और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है, जिसे जनसहभागिता के साथ भव्य और स्मरणीय बनाया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।