ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (22/01/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 9 किलो 900 ग्राम गांजा और 2 लाख 90 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ कैंप यू-टर्न के पास कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्य शरण, सुमित, अभिषेक, लाली और कश्मीरा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी पिछले करीब छह वर्षों से गुलिस्तानपुर और आसपास के इलाकों में रहकर गांजा बेचने का काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, सत्य शरण के पास से 2 किलो 700 ग्राम गांजा, 1 लाख 400 रुपये नकद, कैंची, स्टेप्लर और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। वहीं सुमित से 2 किलो 100 ग्राम गांजा और 1 लाख 9 हजार 700 रुपये नकद मिले। अभिषेक के पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा और 80 हजार 300 रुपये बरामद हुए। लाली के पास से 700 ग्राम और कश्मीरा के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा मिला।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी छोटे-छोटे पारदर्शी पैकेट बनाकर गांजे की पुड़िया तैयार करते थे और स्थानीय इलाकों में बेचते थे। इसके लिए वे विशेष पैकिंग टूल्स का इस्तेमाल करते थे।
आरोपियों की शैक्षणिक स्थिति भी सामने आई है। मुख्य आरोपी सत्य शरण पांचवीं पास है, सुमित आठवीं और अभिषेक दसवीं तक पढ़ा है, जबकि दोनों महिलाएं अशिक्षित हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।