Noida Engineer Death: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और बिल्डर गिरफ्तार!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (22/01/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में अब ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो और बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने लॉट्स ग्रीन प्रोजेक्ट से जुड़े बिल्डर रवि बंसल और सचिन कर्णवाल को हिरासत में लिया है।

इससे पहले इस मामले में विश टाउन (MZ Wishtown) के मालिक अभय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अभय कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य लापरवाह बिल्डरों की भूमिका की भी गहन जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह नई गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवराज मेहता की मौत से जुड़े मामले में कुल पांच बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर निर्माण स्थल पर गंभीर लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बावजूद आवश्यक कदम न उठाने के आरोप हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर नाली टूटी हुई थी, बैरिकेडिंग नहीं थी और चेतावनी संकेतों का अभाव था। इन खामियों को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते सुधार नहीं किया। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें युवराज मेहता की जान चली गई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आधार पर आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस लगातार निर्माण परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेज, अनुमति पत्र और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है।

फिलहाल, युवराज मेहता मौत मामले में पुलिस की यह कार्रवाई बिल्डरों और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।