मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर यमुना घाट पर विशेष आरती का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 January 2026): मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को आईटीओ स्थित यमुना घाट पर विशेष यमुना आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां यमुना की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच पूरा घाट आध्यात्मिक माहौल में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा भी शामिल हुईं। उन्होंने यमुना की स्वच्छता और संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आस्था के साथ-साथ नदी को स्वच्छ और जीवंत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।