Jio-Airtel की बढ़ी मुश्किलें, Starlink ने किया ₹8,600 मंथली प्लान का ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (05/01/2026): भारत में इंटरनेट की दुनिया में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। Jio और Airtel को कड़ी टक्कर देने के लिए Starlink अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के साथ मैदान में उतर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink की real pricing भी सामने आ चुकी है।

Starlink इंटरनेट के लिए यूज़र्स को ₹8,600 प्रति माह का चार्ज देना होगा। इसके अलावा, एक बार ₹34,000 का one-time equipment (installation) चार्ज भी देना पड़ेगा। कंपनी दावा कर रही है कि इस इंटरनेट सेवा में 99.9% uptime, unlimited data और high-speed connectivity मिलेगी। साथ ही, नए यूज़र्स को 30 days का free trial भी दिया जाएगा।

Starlink की सबसे बड़ी खासियत इसकी satellite-based technology है। यह इंटरनेट सीधे जमीन के टावर से नहीं बल्कि satellites से connect होता है। यही वजह है कि जहां broadband या mobile network काम नहीं करता, वहां भी Starlink तेज़ इंटरनेट देने का दावा करता है।

चाहे आप छोटे कस्बे, पहाड़ी इलाके, हाईवे, दूर-दराज के गांव, ब्रिज के आसपास या फिर किसी remote area में रहते हों — Starlink वहां भी बिना रुकावट इंटरनेट देने की बात कर रहा है।

इसकी कीमत आम यूज़र्स के लिए थोड़ी महंगी मानी जा रही है। लेकिन जिन इलाकों में आज भी internet connectivity एक बड़ी समस्या है, वहां Starlink एक game changer साबित हो सकता है।

Starlink के मालिक दुनिया के मशहूर उद्योगपति Elon Musk हैं। यह कंपनी SpaceX के तहत काम करती है और पहले ही कई देशों में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं दे रही है।

अब देखना होगा कि भारत में Starlink, Jio और Airtel जैसी बड़ी telecom कंपनियों को कितनी मजबूत टक्कर दे पाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।