बेहतर जलापूर्ति की दिशा में बड़ा कदम, सिग्मा सेक्टरों में पाइपलाइन का काम शुरू | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04 जनवरी 2026): ग्रेटर नोएडा शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अहम पहल की है। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर सिग्मा-1 और सिग्मा-2 में नई जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को बेहतर, स्थिर और निर्बाध जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी।
प्राधिकरण के अनुसार, जल विभाग द्वारा सेक्टर सिग्मा-2 स्थित अपर जलाशय को सी और डी ब्लॉक के नलकूपों तथा डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों से जोड़ा जा रहा है। इस पूरी व्यवस्था को फंक्शनल बनाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा, दोनों सेक्टरों में पानी की सप्लाई पहले की तुलना में अधिक सुचारु रूप से की जा सकेगी।
लंबे समय से जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे सेक्टरवासियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आएगी। नई पाइपलाइन के जरिए पानी का दबाव बेहतर होगा और अनियमित आपूर्ति की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी और विश्वसनीय बनाने के लिए ऐसे ही अन्य कार्य भी किए गए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।