मंझावली–ग्रेटर नोएडा मार्ग से हरियाणा-यूपी को मिलेगी नई रफ्तार: सांसद, डॉ. महेश शर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (29/12/2025): भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर 26 दिसंबर 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए वर्षों से लंबित हरियाणा के मंझावली और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग का शुभारंभ भी किया गया। लगभग 66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह मार्ग जनपद गौतमबुद्ध नगर और हरियाणा के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
इस मार्ग के शुरू होने से न केवल हरियाणा और नोएडा के बीच दूरी कम होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और दैनिक आवागमन को भी बड़ा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों के लिए यह सड़क वर्षों से प्रतीक्षित थी, जिसके पूरा होने से विकास के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस संदर्भ में गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में कहा कि यह मार्ग लगभग 20 वर्ष पूर्व परिकल्पित किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह परियोजना लंबे समय तक अटकी रही। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले तक इस मार्ग को केवल फरीदाबाद से जोड़ने वाले एक कनेक्शन के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब मंझावली पुल के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर सीधे हरियाणा से जुड़ जाएगा।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा, मंझावली पुल के जरिए गौतम बुद्ध नगर को हरियाणा से जोड़ना एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में यह मार्ग एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से भी जुड़ेगा। शिलान्यास के बाद अगले 4 से 6 महीनों में यह सड़क पूरी तरह से चालू हो जाएगी, जिससे हरियाणा और नोएडा के बीच आवागमन का एक बड़ा और सशक्त साधन तैयार होगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस मार्ग के पूर्ण होने के बाद एफएनजी (फरीदाबाद–नोएडा–गाजियाबाद) (FNG) कॉरिडोर के माध्यम से गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बेहतर संपर्क स्थापित होगा। मंझावली पुल इस पूरे नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच यातायात और विकास को एक नई दिशा देगा।
अंत में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा सरकार और नोएडा प्राधिकरण के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। दोनों सरकारों ने मिलकर इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतारा है, जिससे क्षेत्र के विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को आने वाले वर्षों में बड़ा लाभ मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।