Greater Noida News (29/12/2025): फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान एवं दीपक कुमार भाटी के पर्यवेक्षण में आरडब्ल्यूए सेक्टर-36 (RWA Sector-36) का चुनाव (Election) रविवार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 1249 मतदाताओं में से 962 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी निवास भाटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. अजय भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भगवान स्वरूप शर्मा को 222 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर शरद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. संगीता रावल को 186 मतों से पराजित किया।कोषाध्यक्ष पद पर ठाकुर नारायण सिंह नरेंद्र गौतम को 210 मतों से पराजित किया।

इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, धर्मवीर मावी, देवराज नागर, सूरत नागर, सतीश पोशवाल, सुनील प्रधान, राजेश गौर, गौतम नागर, मुनीराम, वीरेंद्र सिंह विधूड़ी, रामानन्द भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।