मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल: एनसीआर को मिली कनेक्टिविटी और विकास की नई रफ्तार | डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (26 दिसंबर 2025): हरियाणा के मंझावली और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन 26 दिसंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। यह पुल मार्ग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क, सहयोग और विकास को नई दिशा देगा तथा क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, भाजपा गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के दर्जनों गांवों के सरपंचों ने भी भाग लिया।

इस पुल मार्ग के निर्माण पर लगभग 66 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल का नाम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास, आवागमन और जनसुविधाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस विशेष अवसर पर कहा कि मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग एनसीआर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे आवागमन आसान होगा और व्यापार, उद्योग व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग का सपना कई दशकों से देखा जा रहा था, जिसे अब उत्तर प्रदेश सरकार ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि यह पुल हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति देगा।

विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था के कारण निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। इसी का परिणाम है कि जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे बड़े और विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे प्रदेश को वैश्विक पहचान मिल रही है।

राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुल हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच विकास की सेतु बनेगा। कनेक्टिविटी मजबूत होने से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह पुल दोनों राज्यों के समन्वित विकास का प्रतीक है। इससे बेहतर संपर्क, सुविधाएं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि यह पुल विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक बनेगा और आने वाले समय में क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।