बच्चों में विवाद के बाद दबंगों ने युवक को बनाया बंधक, परिवार में दहशत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक को बंधक बना कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को लाठी, डंडे और बेल्ट से पीटा। पीड़ित ने रविवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के अनुसार, करीब तीन दिन पहले अनुज के भतीजों का पड़ोसी के बच्चों से झगड़ा हो गया था, जो ग्रामीणों की मदद से सुलझा लिया गया था। लेकिन शनिवार रात जब अनुज अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उन्होंने अनुज को लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा।

जब इस घटना की जानकारी अनुज के परिवार को हुई, तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़वाया। फिलहाल, अनुज का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार डर के साये में है। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।