National News (16/12/2025): Byju’s, जिसे कभी भारत की सबसे बड़ी EdTech कंपनी कहा जाता था, आज अपने सबसे बड़े फेल्योर और कथित घोटाले को लेकर चर्चा में है। 2011 में शिक्षक Byju Raveendran द्वारा शुरू की गई यह कंपनी 2020 तक करीब ₹47,000 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंच गई थी। कंपनी ने दावा किया कि उसकी कमाई ऑनलाइन एजुकेशन से हो रही है, लेकिन ऑडिट और जांच में सामने आया कि Byju’s का लगभग 90 प्रतिशत मुनाफा एजुकेशन से नहीं बल्कि टैबलेट और सब्सक्रिप्शन जबरन बेचने से आ रहा था, जबकि पढ़ाई सिर्फ एक मार्केटिंग टूल बनकर रह गई थी।
मार्केट पर एकाधिकार बनाने के उद्देश्य से Byju’s ने Aakash Institute, WhiteHat Jr, Toppr और Great Learning जैसी कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिसमें करीब ₹9,000 करोड़ खर्च किए गए। हालांकि ये सौदे कंपनी के लिए फायदे की बजाय घाटे का सौदा साबित हुए। WhiteHat Jr ने लगभग ₹1,500 करोड़ का नुकसान कराया, जबकि Aakash Institute का ऑफलाइन ट्यूशन मॉडल भी फेल हो गया और कई सेंटर बंद करने पड़े।
कंपनी का कोर बिजनेस एजुकेशन नहीं बल्कि टैबलेट सेल्स है, निवेशकों का भरोसा टूट गया। बड़े निवेशकों ने फंडिंग रोक दी, कर्मचारियों की छंटनी शुरू हुई और कंपनी की साख तेजी से गिरती चली गई। इसका नतीजा यह हुआ कि Byju’s का रेवेन्यू करीब 90 प्रतिशत तक गिर गया और जो कंपनी कभी ₹45,000 करोड़ से ज्यादा की वैल्यू पर खड़ी थी, वह आज लगभग शून्य जैसी स्थिति में पहुंच चुकी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।