NOIDA News (10/12/2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत मंगलवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की गई। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संचालित हुआ।
मंगलवार शाम को डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह और थाना सेक्टर-39 पुलिस बल के साथ बोटेनिकल गार्डन, जीआईपी मॉल, सेक्टर-37 सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद नागरिकों से भी संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी जरूरतों को समझा।

गश्त के दौरान थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी बैरिकेडिंग लगाई जाए और संदिग्ध या असामान्य प्रतीत होने वाले वाहनों की गहन जांच की जाए। इसके साथ ही पीआरवी और पीसीआर यूनिटों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या सुरक्षा संबंधी चुनौती पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। अधिकारियों ने कहा कि शहर में भीड़भाड़ बढ़ने और त्योहारों/सप्ताहांत के दौरान जन–आवागमन में इजाफा होने के चलते पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बेहद जरूरी है। फुट पेट्रोलिंग का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और अपराधियों पर निगरानी बनाए रखना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।