गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड समीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर, (10 जनवरी 2025): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड समीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त कमिश्नरेट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि प्रदेश के सभी जनपदों में उसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यह उपलब्धि हासिल की गई। समीक्षा में विभिन्न पहलुओं की माप-तोल की जाती है, जिनमें 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, शिकायतों का निस्तारण, आईजीआरएस/जनसुनवाई, अग्नि सुरक्षा, महिलाओं के प्रति अपराध, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित अपराधों की कार्यवाही और कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।
इस रैकिंग में कुल 52 बिंदुओं पर पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं/इकाइयों की कार्यवाही का मूल्यांकन किया गया था। इन बिंदुओं पर की गई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को A+ की रैकिंग प्राप्त हुई।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह सफलता गौतमबुद्धनगर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और जनता के बीच अच्छे समन्वय और सुरक्षा बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
यह उपलब्धि पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कार्यक्षमता और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है, जो प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।