नई दिल्ली न्यूज़ (30 नवम्बर 2025): मशहूर डिज़ाइनर और फ़िल्ममेकर मनीष मल्होत्रा की नई फ़िल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच खास जगह बना रही है। रिलीज़ होते ही यह फ़िल्म पुरानी मोहब्बत के एहसास को नई पीढ़ी तक पहुँचाते हुए लोगों के दिलों पर छा गई है।
नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख़ और शरीब हाशमी जैसे कलाकारों से सजी यह फ़िल्म आज के तेज़-तर्रार और चकाचौंध भरे दौर में अपने शांत, गहरे और भावनात्मक अंदाज़ से दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। फ़िल्म का माहौल, कहानी और संवाद दर्शकों के मन में वह एहसास जगाते हैं, जो धीरे-धीरे पनपता है और हॉल से बाहर आने के बाद भी दिल में लंबे समय तक ठहर जाता है।
सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स इसे “मस्ट वॉच फिल्म” बताते हुए जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह फ़िल्म कला, भाव, रिश्तों और जीवन की उस खूबसूरती को सामने लाती है, जो आज की कहानियों में कम देखने को मिलती है। गुलज़ार साहब के गीत फ़िल्म को और भी खास बना रहे हैं और इनकी शायरी दर्शकों को पुराने ज़माने की याद दिला रही है।
फ़िल्म समीक्षक भी इसके समर्थन में उतर आए हैं। विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख़ की मधुर केमिस्ट्री, नसीरुद्दीन शाह के दमदार अभिनय, भावनात्मक परतें और इसकी सुकून देने वाली संगीत-प्रस्तुति ने क्रिटिक्स को खूब प्रभावित किया है। एक समीक्षक ने तो इसे आज के दौर का “मुग़ल-ए-आज़म” तक कह दिया।
सादगी, सच्चाई और दिल को छू लेने वाले प्रेम को दर्शाती ‘गुस्ताख़ इश्क़’ आज के तेज़ रफ्तार ज़माने में किसी क्लासिक प्रेम-पत्र जैसी महसूस होती है—मानो शोरगुल के बीच कोई पुरानी मीठी शायरी कानों में धीरे-से उतर रही हो। मनीष मल्होत्रा और उनके भाई दिनेश मल्होत्रा द्वारा स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा विभु पुरी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म वर्तमान में सिनेमाघरों में प्रदर्शनरत है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।