National News (30/11/2025): एक समय था जब भारत के ज़्यादातर घरों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एसी की बात आती थी, तो सिर्फ़ Videocon का नाम चलता था। यही वह कंपनी थी जिसने देश को पहला कलर टीवी दिखाया था। लेकिन कुछ दशकों बाद यही दिग्गज कंपनी बाज़ार से पूरी तरह ग़ायब हो गई।
1982 का समय था, जब दूरदर्शन ने पहली बार रंगीन प्रसारण शुरू किया और एशियन गेम्स को कलर में दिखाया गया। इसी दौरान देश में कलर टीवी की मांग अचानक तेज़ी से बढ़ने लगी, लेकिन या तो टीवी उपलब्ध नहीं थे या उनकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर थी।
यही बाजार की कमी पहचानते हुए 1985 में वेणुगोपाल धूत ने जापान की Toshiba के साथ हाथ मिलाया और Videocon ने भारत में किफायती व उच्च गुणवत्ता वाले कलर टीवी लॉन्च किए। इसके बाद कंपनी ने तेज़ी से विस्तार किया, 1987 में वॉशिंग मशीन,
1989 में होम एंटरटेनमेंट सिस्टम,
रेफ्रिजरेटर, एसी, मिक्सर-ग्राइंडर और माइक्रोवेव ओवन के साथ यह हर भारतीय घर का हिस्सा बन गई।
2005 तक Videocon ने कई भारतीय और विदेशी ब्रांड्स का अधिग्रहण कर खुद को एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित कर लिया था। लेकिन इसके बाद कंपनी में अति-आत्मविश्वास हावी होने लगा। प्रबंधन को विश्वास था कि जहां भी निवेश करेंगे, सफलता मिलनी तय है।
इसी सोच के चलते कंपनी ने तेल और गैस क्षेत्र में निवेश किया, टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा, DTH सेवाएँ शुरू कीं और 2010 में अपना स्मार्टफोन तक लॉन्च कर दिया। लेकिन यह सभी कदम कंपनी के लिए भारी साबित हुए। गलत निवेश, बढ़ता कर्ज और लगातार घाटे ने कंपनी को घुटनों पर ला दिया।
कभी भारतीय बाज़ार पर राज करने वाली Videocon पूरी तरह दिवालिया हो गई और समय के साथ बाज़ार से गायब हो गई।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इसकी जांच कर सूचनाओं का उपयोग करें II
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।