इंद्रधनुष चित्रकला प्रतियोगिता सीज़न-4 में 2885 से अधिक बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
NOIDA News (29/11/2025): नोएडा लोक मंच के तत्वावधान में आयोजित “इंद्रधनुष” अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता — सीज़न 4 का शनिवार को भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कला, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के इस वार्षिक मंच पर इस वर्ष कुल 2885 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 154 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, 48 दिव्यांग बच्चे और करीब 40 शिक्षक शामिल रहे। विभिन्न आयु समूहों और कक्षानुसार विभाजित श्रेणियों में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इनमें प्रभात कुमार (IAS), ऋषि प्रताप सिंह (हेड – इन्फोसिस), दीपक छाबड़ा, इंद्रा मोहन, जोगेश मख्खड़, सौरभ द्विवेदी, कुशाग्र अवस्थी, अशुतोष चौहान (रोटरी), इंदु प्रकाश (OSD – नोएडा अथॉरिटी), डॉ. राकेश रंजन (DCP ट्रैफिक), कपिल धामा (सड़क सुविधा अभियान) और निर्वा फाउंडेशन से CA संभव प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की।
चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ और अनुभवी निर्णायकों की टीम ने किया। मुख्य जजों में रूप बथम, लाल रतनागर, पारुल त्यागी और आदर्श चंद्र शामिल रहे। इनके साथ अन्य विशिष्ट जजों ने भी विभिन्न श्रेणियों में आए चित्रों की बारीकी से समीक्षा कर विजेताओं का चयन किया।
कार्यक्रम के आयोजन में नोएडा लोक मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य रूप से उपस्थित रहे — महेश सक्सेना, लीका सक्सेना, इंद्रा चौधरी, गिरजा सिंह, आशु सक्सेना, रैना शमीरी, कंचन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, पुष्पा सिंह, अनीता सक्सेना, लक्ष्मी नेगी, संस्कार अध्ययन केंद्र के शिक्षक, तथा मंच संचालन में राकेश्वरी त्यागराजन, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव और आर. एन. श्रीवास्तव।
इसी के साथ सक्रिय सदस्य मुकुल बाजपेयी, अरुण कुमार ठाकुर, मुकेश चंद्र शर्मा, आराम फिदौस, लुबना, गौरव दुबे, रविंद्र, राकेश कुमार एवं पूरी टीम ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कला के प्रति रुचि, रचनात्मक कौशल, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें समाज, संस्कृति और पर्यावरण जैसे विषयों पर सोचने और अभिव्यक्त करने हेतु प्रेरित भी करता है। नोएडा लोक मंच ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, जजों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यादगार और सफल रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।