निर्यात विस्तार पर केंद्र–राज्य सहयोग को मजबूत करने की वकालत: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25 November 2025): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को निर्यात बढ़ाकर अपनी अर्थव्यवस्था के विस्तार और रोज़गार के अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने होंगे। उन्होंने निर्यात विस्तार व विविधीकरण को गति देने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत एवं समन्वित सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री गोयल की अध्यक्षता में पुनर्गठित व्यापार बोर्ड (बीओटी) की चौथी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और निर्यात वृद्धि के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीयूष गोयल ने कहा कि निर्यात संवर्धन मिशन में ऐसी लक्षित योजनाएँ शामिल की जाएंगी, जिनसे भूमि से घिरे राज्यों को भी निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में सहायता मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर वाणिज्य मंत्रालय संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उभरती चुनौतियों के प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।

गुणवत्ता मानकों की अनिवार्यता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा इस बात पर निर्भर करती है कि प्रत्येक निर्यातित उत्पाद और खेप में उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन हो। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भारत की स्थिति और मजबूत करने तथा वैश्विक भागीदारों के साथ दीर्घकालिक विश्वास कायम करने हेतु गुणवत्ता में निरंतरता आवश्यक है।

बैठक में पीयूष गोयल ने राज्यों से आग्रह किया कि वे व्यापार सुगमता, एकल खिड़की निकासी प्रणाली और अन्य सफल मॉडलों जैसी सर्वोत्तम प्रथाओं को एक–दूसरे के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोगात्मक प्रयास न सिर्फ प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेंगे, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बेहतर शासन, निर्यातकों के लिए आसान सुविधा और देशभर में बेहतर परिणामों को सुनिश्चित करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।