बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक दिन: अरुण शंकर प्रसाद बने मंत्री, मधुबनी में उत्सव का माहौल
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (20 November 2025): बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ भाजपा नेताओं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार के साथ कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें कई अनुभवी एवं महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं।

एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया। लगभग तीन लाख से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। समारोह आज सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तथा भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

इस भव्य शपथ समारोह के बाद जिस नाम ने सबसे अधिक चर्चा बटोरी, वह है अरुण शंकर प्रसाद का। खजौली विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए अरुण शंकर प्रसाद को इस बार मंत्रिपरिषद में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा पहले से थी। अब उन्होंने भी बतौर मंत्री शपथ ले ली है, जिसके बाद यह अनुमान लगने लगे हैं कि नीतीश कुमार सरकार में उन्हें एक महत्वपूर्ण विभाग सौंपा जा सकता है।
उनके शपथ ग्रहण के बाद मधुबनी जिले और खजौली विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और जनभावनाओं के सम्मान के लिए उनकी सराहना की। लोगों का कहना है कि अरुण शंकर प्रसाद एक जमीन से जुड़े हुए, प्रभावशाली और जनमानस के विश्वस्त नेता हैं, इसी वजह से उन्हें दोबारा सत्ता में बड़ी भूमिका मिलने की उम्मीद की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछली सरकार में अरुण शंकर प्रसाद अपनी पार्टी के सचेतक के रूप में सदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से सुनील कुमार सिंह, सपना सिंह, संजय कुमार महतो जिला मंत्री मधुबनी, हरिश्चंद्र शर्मा विधानसभा संयोजक, सरोज सिंह विधानसभा प्रभारी,उद्धव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष जयनगर, संजय ठाकुर , जीवच मंडल, राम कुमार सिंह,सूरज गुप्ता,अमरेश झा,कैलाश पासवान, आनंद पूर्वे,कैलाश महतो शामिल हैं।
यह शपथ ग्रहण समारोह जहां बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ता है, वहीं अरुण शंकर प्रसाद के राजनीतिक जीवन में भी नई जिम्मेदारियों की ओर संकेत करता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।