राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज़: विभागीय बैठक में कई अहम रणनीतिक निर्णय

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (20 नवंबर, 2025): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) गौतम बुद्ध नगर की ओर से आगामी 13 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) को सफल बनाने के लिए डीएलएसए परिसर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज/सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की और इसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वोच्च निर्देशों के अनुसार अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत के लिए चिन्हित करने, पक्षकारों को समय से नोटिस (Notice) भेजने और सभी विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार (Awareness) करने पर जोर दिया गया, ताकि अधिकतम विवादों का निस्तारण (Settlement) सरल और सहज तरीके से किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसीपी कोर्ट सिक्योरिटी सुनील गुलाटी, यातायात पुलिस विभाग से राकेश प्रताप सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत, बिजली विभाग के अमित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समन्वित कार्ययोजना पर सहमति जताई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।