Bihar News (17 November 2025): बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने अपने वर्तमान कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसके तुरंत बाद वे राजभवन पहुंचे और इस्तीफा देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में भी नेतृत्व नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी संकेत दिया है कि गठित होने वाली नई सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। यदि ऐसा होता है, तो नीतीश कुमार बिहार के इतिहास में एक बार फिर रिकॉर्ड कायम करते हुए 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राजनीतिक समीकरणों, गठबंधन की तैयारियों और विधायकों के समर्थन को देखते हुए राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब सभी की निगाहें राज्यपाल द्वारा आगे की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर किए जाने वाले आमंत्रण पर टिकी हैं, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पटना के गांधी मैदान में आम जनता के लिए प्रवेश वर्जित है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।