टाटा स्टील ऑफिसर्स सोसाइटी में हुई “सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में हमारी भूमिका” पर परिचर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida‌ News (16/11/2025):‌ आज 16 नवंबर को टाटा स्टील ऑफिसर्स सोसाइटी के सभागार, बीटा-1, ग्रेटर नोएडा में “सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में हमारी भूमिका ” विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में सरोज अरोड़ा, अध्यक्षा, आर डब्ल्यू ए, टाटा स्टील ऑफिसर्स कॉलोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा काल से ही वे बचेंद्री पाल के संग पहाड़ों पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए सजग रही। आज भी वे उसी संकल्प पर अडिग हैं।

राष्ट्रचिंतना अध्यक्ष प्रोफेसर बलवंत सिंह राजपूत ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राजनैतिक विरोध को राष्ट्र के विरोध में ना बदलने, ज्ञान उद्यान के लाखों विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना के जागरण, समाज विशेषकर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने पर बल दिया।

समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर द्विवेदी जी ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ निधि माहेश्वरी ने स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता समझाई। डॉ यू के माहेश्वरी ने कूड़ा प्रबंधन द्वारा पशुओं के खाने लायक फल सब्जियां पृथक करने की आवश्यकता समझाई।

डॉ संदीप ने यातायात व्यवस्था, मल्टी लेवल पार्किंग और निर्माण सामग्री खुले में ना डालने से पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका पर प्रकाश डाला। नीरज कौशिक ने सार्वजनिक स्थानों से मदिरा की दुकानों को दूर करने की आवश्यकता, उससे संभावित दुर्घटनाओं, युवाओं के असमय काल का ग्रास बनने पर चिंता प्रकट की। कुलदीप द्विवेदी ने सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान पर प्रतिबंध की प्राथमिकता बताई।

हरीश चंद्र गुप्ता एवं एन सी शर्मा ने नागरिकों की सुरक्षा की प्राथमिकता और यातायात की नैतिक शिक्षा की जागरूकता की महत्ता बताईl किसलय ने बाजार में घर से थैला लेकर जाने, आवश्यकता पर बांटने , रविन्द्र पाल ने जल संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गृह संपर्क अभियान और पंच परिवर्तन से समाज निर्माण का विचार साझा किया।

नरेश गुप्ता ने बैंगलोर में पानी के संकट का विषय रखकर ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को सचेत रहने का आग्रह किया। राष्ट्र चिंतना ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष राजेश बिहारी ने बाल मन में ही राष्ट्र प्रेम की चेतना जगाने और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर बल दिया।

प्रोफेसर विवेक कुमार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में सामयिक समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता अभियान चलाने एक करणीय कार्य का पत्रक बांटने में संगठित होकर प्रयास करने का आग्रह किया।

टेन न्यूज नेटवर्क फाउंडर गजानन माली ने उक्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। राष्ट्र गान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

आज की राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में डॉ आर के द्विवेदी, डॉ नीरज कौशिक, कुलदीप द्विवेदी, राष्ट्रचिंतना ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राजेश बिहारी, नरेश गुप्ता, डॉ संदीप कुमार, गजानन माली, डॉ निधि माहेश्वरी, राशि पाठक, सरोज अरोरा, किसलय कुमार, माया कर्ण, रूपा दुर्गापाल, पंकज, एन सी शर्मा, भोला ठाकुर, रवेंद्र पाल सिंह, डॉ सुकेश आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।