संविधान गौरव अभियान पर भाजपा की बैठक: 11 से 25 जनवरी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर (07 जनवरी 2025): भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान को लेकर आज, 7 जनवरी 2024, को भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, जबकि संचालन का जिम्मा जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने संभाला।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष भारत के संविधान को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक देशभर में संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाएगी। अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना और संविधान समिति के अध्यक्ष, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करना है।
जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारत का संविधान गौरवशाली है, जिसमें सभी नागरिकों के अधिकार और हित सुरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र के विकास में उसकी भूमिका को समझाने में सहायक होगा।
बैठक में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सेवा नंद शर्मा, सतेंद्र नागर, पवन नागर, पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, राजीव सिंघल, दिनेश भाटी, राज नागर, अमित शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में संविधान गौरव अभियान को मंडल स्तर तक पहुँचाने की रणनीति बनाई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्त्वपूर्ण अभियान से जुड़ सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।