डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू : ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (09/11/2025): डीएनडी फ्लाईवे (DND Flyway) पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस (Gautam Buddha Nagar Traffic Police) ने बताया कि नोएडा टोल ब्रिज कम्पनी लिमिटेड द्वारा डीएनडी फ्लाईवे कैरिजवे (DND Flyway Carriageway) पर मरम्मत और रिसरफेसिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कारण से ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू करते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, यह मरम्मत कार्य आज 9 नवंबर की रात्रि से प्रारंभ होगा और प्रतिदिन दो चरणों में संपन्न किया जाएगा — पहला चरण रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक तथा दूसरा चरण दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। कार्य के दौरान डीएनडी फ्लाईवे पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विशेष रूप से आश्रम रोड (दिल्ली) से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर, खासकर डीएनडी फ्लाईवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और रजनीगंधा चौक की दिशा में जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील की है।

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।